लोक सभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

Mamata Banerjee IANS (1)

फाइल फोटो | IANS

The Hindi Post

विपक्षी “INDIA” गठबंधन के लिए यह खबर एक बड़ा झटका हो सकती है. दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.

उन्होंने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के अपने फैसले के लिए कांग्रेस के साथ सीट-साझाकरण वार्ता विफल होने का हवाला दिया.

ममता बनर्जी ने कहा, ”मैंने उन्हें (कांग्रेस) जो भी प्रस्ताव दिया उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया. हमने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.”

ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ तीखी नोकझोंक के एक दिन बाद आई है. चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की आलोचना की थी और साथ ही उन्हें अवसरवादी कहा था.

चौधरी ने यह भी कहा था की कांग्रेस उनकी (ममता बनर्जी) सहायता के बिना लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!