अर्जुन के कंधे पर हाथ रख फोटो क्लिक करवाई मलाइका ने, किया नए साल का स्वागत

Malaika and Arjun

Image Instagrammed By Malaika Arora

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एक साथ प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। मलाइका और अर्जुन पिछले हफ्ते से गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर के साथ नए साल की शुरुआत की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है … 2021।

तस्वीर में, अर्जुन के कंधे पर मलाइका का हाथ है। मलाइका एक पैंटसूट में नजर आ रही हैं, जबकि अर्जुन भूरे रंग की पैंट के साथ एक वाइब्रेंट शर्ट में दिख रहे हैं।

हालांकिअर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते से इनकार नहीं किया है, बावजूद इसके वे इंटरनेट पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!