नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का बड़ा खुलासा

Girl Sexually Assaulted Raped Hiding Face Behind Hands Deposit Photos AI Photo (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का बड़ा खुलासा, BIG NEWS

 

मुंबई | मुंबई में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. समता नगर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान 15 से अधिक नाबालिग बच्चियों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

जानकारी के अनुसार, मुंबई के समता नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया और इसी का फायदा उठाकर उसका लगातार यौन शोषण किया.

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई वीडियो सामने आए है. जब्त किए गए मोबाइल फोन में 15 से अधिक नाबालिग बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. इस जानकारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये वीडियो किन परिस्थितियों में बनाए गए और इनमें कितने लोग शामिल हैं. साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य नाबालिग बच्चियां भी इस शोषण का शिकार तो नहीं हुई हैं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई है. इनमें से तीन आरोपियों को समता नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था. इसके बाद समता नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पूरे मामले का खुलासा करेंगे. इसमें जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

By IANS

मुंबई में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!