महाराष्ट्र चुनाव: अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से हारे अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, स्वरा ने दी प्रतिक्रिया

Fahad Ahmed 2 (1) (1)
The Hindi Post

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई में सरकार बनना तय है. परिणाम आने का सिलसिला जारी है. राज्य की अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट का भी परिणाम आ गया है. यहां से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की सना मलिक चुनाव जीत गई है. उन्होंने एनसीपी-शरद पवार के उम्मीदवार फहाद अहमद को चुनाव हरा दिया है. फहाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति है. वह मतों की गिनती के दौरान लंबे समय तक आगे चलते रहे पर अंत में हार गए. अब इस पर स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. साथ ही चुनाव आयोग से जवाब भी मांगा है. स्वरा भास्कर ने एक्स पर लिखा, “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन जवाब दे… अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे?”

स्वरा की इस पोस्ट के बाद लोग रिएक्शन देने लगे और हेटर्स ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया. हालांकि, एक्ट्रेस ने किसी को कोई जवाब नहीं दिया.

बता दे कि फहाद अहमद को कुल 45,963 वोट मिले है. वही सना मलिक को 49,341 वोट प्राप्त हुए है. फहाद अहमद ने पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ा है और वह केवल 3,378 वोटों से हारे है. यानि जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!