गाजियाबाद में बीजेपी की बड़ी जीत, इतने वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराया
गाजियाबाद (यूपी) की सदर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था. यहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला था. आज यानि 23 नवंबर को वोटों की गिनती हुई. इसमें भाजपा प्रत्याशी जीत गए है.
भाजपा के संजीव शर्मा ने समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव को बड़े अंतर से हराया है. संजीव शर्मा को जहां 96946 वोट मिले, वही सिंह राज जाटव को केवल 27595 वोट ही मिले. इस तरह संजीव शर्मा 69351 वोटों के अंतर से जीत गए है.
यह यूपी विधानसभा उपचुनाव की सबसे बड़ी जीत है. यहां यह भी बताना जरुरी है कि यह सीट भाजपा का गढ़ है. अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के कारण गाजियाबाद की यह सीट खली हुई थी. इसलिए यहां उपचुनाव हुआ था.
Hindi Post Web Desk
