मैनपुरी की करहल विधान सभा सीट से किसकी हुई जीत – भाजपा या सपा?

Tej Pratap Yadav Wins (1)
The Hindi Post

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के करहल में उपचुनाव हुआ था. यहां से सपा ने तेज प्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतारा था. वही बीजेपी ने अनुजेश यादव को टिकट दिया था. बता दे कि अनुजेश यादव, तेज प्रताप के फूफा लगते है. इस कारण इस सीट के बहुत चर्चे थे.

यहां सपा और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की बात हो रही थी. अब इस सीट का परिणाम घोषित हो गया है. यहां से तेज प्रताप यादव जीत गए है. उन्होंने अनुजेश यादव को 14,725 वोटों से हरा दिया है.

तेज प्रताप को 1,04,304 वोट मिले वही अनुजेश को 89,579 वोट हासिल हुए. इस तरह से तेज प्रताप की जीत हुई.

तेज प्रताप की जीत से समाजवादी पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!