सनसनीखेज घटना: बेटी ने की मां की बर्बर हत्या, शव के किए कई टुकड़े, तीन महीने से शव के साथ रही
फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 24 वर्षीय महिला को अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला पर आरोप है कि उसने अपनी विधवा मां की पहल तो हत्या कर दी और फिर उसके बाद उनके शव के टुकड़े कर दिए. शव के कुछ टुकड़ो को महिला ने कथित तौर पर प्लास्टिक की थैलियों में लपेटकर अलमारी में छुपा दिया.
दिल दहला देने वाली यह घटना मंगलवार की देर रात तब सामने आई जब कलाचौकी पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही थी कि 55 वर्षीय वीना प्रकाश जैन नाम गायब है.
पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीणा जैन की बेटी रिंपल को उसकी मां की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस जघन्य अपराध के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है.
मृतक महिला के बड़े भाई, 60 वर्षीय सुरेशकुमार फूलचंद पोरवाल ने मंगलवार देर रात शिकायत दर्ज कराई थी कि रिम्पल उनके बेटे (रिम्पल के चचेरे भाई) को बुआ (वीणा प्रकाश जैन) से मिलने नहीं दे रही.
पोरवाल की शिकायत के बाद जब पुलिस टीम लालबाग इलाके में पेरू कंपाउंड के इब्राहिम कसम चॉल में वीणा प्रकाश जैन के घर पहुंची तो रिम्पल ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया.
पुलिस को घर से बदबू आ रही थी. इसलिए पुलिस घर में प्रवेश कर ही गई और वीणा की खोजबीन शुरू कर दी. हालाँकि, वो विचलित होने लगे कि बदबू कहा से आ रही है. जांच के दौरान, पुलिस ने एक शव के कटे हुए हिस्से अलमारी से ढूंढ निकले. बदबू यही से आ रही थी. शव के टुकड़ो को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
पुलिस को वीना के शरीर के छोटे-बड़े टुकड़े मिले. इन्हें प्लास्टिक की थैलियों में लपेट कर अलमारी और अन्य जगहों पर रखा गया था.
ऐसा माना जा रहा है कि हत्या 26 नवंबर, 2022 की दोपहर के बाद की गई थी और शव के टुकड़े कल रात करीब आधी रात को बरामद किए गए.
पुलिस जांच दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया, “शरीर के टुकड़े सड़ रहे थे. पूरे घर में जानलेवा बदबू फैली थी. जगह-जगह कीड़े-मकोड़े रेंग रहे थे … हमने तुरंत फोरेंसिक टीम को पूरे घर की जांच करने के लिए बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए केईएम भेज दिया.”
जांच दल ने एक इलेक्ट्रिक मार्बल कटर, एक दरांती और एक चाकू बरामद किया है.
पुलिस ने रिम्पल को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर अपनी मां की हत्या करने का आरोप है. सबसे खास बात यह कि मृतक महिला के पड़ोसियों को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई.
पुलिस के अनुसार, बदबू को फैलने से रोकने के लिए रिम्पल कथित तौर पर परफ्यूम का इस्तेमाल करती थी.
पोरवाल के अनुसार, पिछले तीन महीनों से, कई प्रयासों के बावजूद, वह अपनी छोटी बहन से नहीं मिल पा रहे थे के क्योंकि हर बार रिम्पल उन्हें बताती कि “मां घर पर नहीं है” या “वह आराम कर रही है”. पोरवाल ने कहा यह सब दरअसल, बहाने थे.
अधिकारियों ने कहा कि रिम्पल, जो एक शिक्षित महिला प्रतीत होती है, ने दावा किया कि उसकी मां वीणा गिर गई थी, जिसके बाद वह उसे घर ले आई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई. फिर रिम्पल ने कुछ अन्य विरोधाभासी बयान दिए जिससे संदेह पैदा हुआ. इसके बाद रिम्पल की गिरफ्तारी हुई.
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
