UP: भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Gurvinder Chabra

Photo: Facebook

The Hindi Post

यूपी के भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा और उनकी पत्नी परमजीत कौर ने गुरुवार शाम को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों ने अपनी जान देने की कोशिश की. पर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया. यह मामला कानपुर का है.

दोनों को कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

इस बारे में पता चलने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अस्पताल पहुंचकर पति-पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

सतीश महाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है. दोनों के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस कारण से उन्होंने यह कदम उठाया.

गुरविंदर छाबड़ा यूपी पंजाब एकेडमी के उपाध्यक्ष हैं. वे भाजयुमो के दिल्ली प्रभारी भी रह चुके हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!