गुरुग्राम की सड़कों पर बिना कपड़ों के दौड़ा युवक, लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

गुरुग्राम | गुरुग्राम से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नाइजीरियाई मूल का व्यक्ति सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ा चला जा रहा था. उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, युवक को सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास बुधवार शाम करीब छह बजे नग्न अवस्था में दौड़ते हुए देखा गया.

पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पास के एक गांव की ओर भागा. यहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया.

पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई.

बादशाहपुर के एसएचओ मदन लाल ने कहा, “हमने नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं. उसका मानसिक स्वास्थ्य स्थिर पाया गया है, हम उसके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे”.

उन्होंने कहा, हम इसके पीछे कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं. हम जांच कर रहे हैं कि क्या वह किसी ड्रग्स या शराब के प्रभाव में तो नहीं था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!