उत्तराखंड : सीएम के बाद भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक को कमान

Madan Kaushik

मदन कौशिक (फाइल फोटो/फेसबुक)

The Hindi Post

नई दिल्ली | उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता मदन कौशिक को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत देख रहे थे।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की जानकारी दी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद से यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बेहतर तालमेल के लिए भाजपा ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होने की कवायद चल रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!