रातोंरात बदली किस्मत, भारतीय शख्स की लगी लॉटरी, जीते 33 करोड़ रूपए

cash-3829601_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय आप्रवासी ने 15 मिलियन दिरहम (लगभग 33 करोड़ रुपये) जीते हैं. दरअसल, राजीव अरिक्कट्ट ने बिग टिकट अबू धाबी साप्ताहिक ड्रा जीता है.

इतनी बड़ी रकम जीत कर राजीव भी हैरान है. उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनके जीवन में ऐसा कुछ होगा.

खलीज टाइम्स के मुताबिक, राजीव को रैफल ड्रा नंबर 260 के दौरान मुफ्त में (लॉटरी) टिकट नंबर 037130 मिला था. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह लॉटरी टिकट उनके लिए लकी साबित होगा और वो जीत जाएंगे. उन्होंने यह टिकट 11 जनवरी को खरीदा था.

Rajeev (1)

राजीव, जो पिछले तीन सालों से बिग टिकट ड्रॉ में भाग ले रहे हैं, वर्तमान में एक आर्किटेक्चरल फर्म में काम करते हैं.

उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे है. एक की उम्र आठ तो दूसरे की पांच है.

राजीव ने खलीज टाइम्स को बताया, “मैं 10 साल से भी अधिक समय से अल ऐन में रह रहा हूं. मैं पिछले 3 सालों से (लॉटरी) टिकट खरीद रहा हूं. यह पहली बार है जब मैंने लॉटरी जीती है. इस बार, मैंने और मेरी पत्नी ने 7 और 13 नंबर वाले टिकट चुने थे जो हमारे बच्चों की जन्म तिथियां हैं और इस बार मैं भाग्यशाली रहा.”

बता दे कि राजीव केरल के रहने वाले है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!