Gujarat: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में मौजूद थे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

Stone pelted on Vande Bharat express, Asaduddin Owaisi was on board (2)
The Hindi Post

गुजरात में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. सभी राजनीतिक दल गुजरात में डेरा डाल रहे है. नेताओं के दौरे हो रहे है. इस क्रम में सोमवार (7 नवंबर) को AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भी गुजरात दौरे पर थे. जब वो वंदे भारत एक्सप्रेस से अहमदाबाद से सूरत आ रहे थे तो अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया. इससे ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया.

इसकी जानकारी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा, “आज शाम जब हम, असदुद्दीन ओवैसी साहब, साबिर कबलीवाला साहब और AIMIM की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए ‘Vande Bharat Express’ train में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ज़ोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया!”

 

पठान ने इस घटना की तस्वीरें भी शेयर की. जो तस्वीरें शेयर की है उसमें ट्रेन का शीशा टूटा हुआ दिख रहा है. साथ ही असदुद्दीन ओवैसी को भी फोटो में देखा जा सकता है.

Stone pelted on Vande Bharat express, Asaduddin Owaisi was on board (3)

गुजरात में चुनाव की बात करे तो यहां 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!