ईरान छोड़ें भारतीय, दूतावास ने दी बड़ी सलाह – “जो भी साधन मिले…..”
ईरान छोड़ें भारतीय! दूतावास ने दी बड़ी सलाह – ‘जो भी साधन मिले…..’, BIG NEWS
ईरान में जारी राजनीतिक तनाव, हिंसक झड़पों और सुरक्षा खतरों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द देश छोड़ने और अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह जारी की है.
क्या कहा गया है एडवाइजरी में ?
– भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2025 को जारी परामर्श के क्रम में तथा ईरान की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ईरान में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों) को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों, जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं, के माध्यम से शीघ्र ईरान छोड़ दें.
– पुनः यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों एवं भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIOs) को अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए. वे किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें, भारतीय दूतावास से नियमित संपर्क बनाए रखें और स्थानीय मीडिया के माध्यम से नवीनतम घटनाक्रम पर नजर रखें.
– ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा एवं आव्रजन संबंधी दस्तावेज (पासपोर्ट, पहचान पत्र आदि) हमेशा अपने पास रखें. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें.
– भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:
– मोबाइल: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
– ईमेल: cons.tehran@mea.gov.इन
ईरान में मौजूद वे सभी भारतीय नागरिक जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे निम्न लिंक पर जाकर पंजीकरण करें: https://www.meaers.com/request/home। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. यदि ईरान में इंटरनेट व्यवधान के कारण कोई नागरिक पंजीकरण करने में असमर्थ है, तो उनके परिवारजन भारत से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
यह परामर्श सूचना भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है.
Hindi Post Dot In
