लोक सभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए अन्य पार्टियों के नेता, अखिलेश यादव ने कहा – समाजवादी परिवार बढ़ रहा है…

several leaders join samajwadi party (1)

Photo: X/Samajwadi Party

The Hindi Post

शनिवार यानि 09 मार्च समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छा दिन साबित हुआ. आज कई अन्य पार्टियों के नेता सपा में शामिल हो गए. इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे.

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में जनता दल यूनाइटेड के नेता एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, औरैया जनपद के पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व सांसद भाल चंद्र यादव के पुत्र सुबोध यादव, बीएसपी से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी इलियास अंसारी, पूर्व मंत्री शाकिर अली के पुत्र परवेज अली, हरदोई के बसपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलक चंद्र वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता लतेष बिधूड़ी, भाजपा नेता एवं वीरांगना अवंती बाई, लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सीताराम राजपूत, कमलेश कुमार गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीतमल के नाम प्रमुख है.

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए परिवार लगातार बढ़ रहा है. इन सभी नेताओं और उनके समर्थकों के आने से समाजवादी आंदोलन को मजबूती मिलेगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!