BJP ने जारी की यूपी-बिहार के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP (1)
The Hindi Post

भाजपा ने यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

पार्टी ने विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है. इसके अलावा संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है.

विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे. पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है.

13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे. एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी. अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!