UP में बड़ा हादसा: हाईवे पर ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, तीन घायल

Accident (2)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जौनपुर | उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. यह हादसा रविवार सुबह गौरा बादशाह पुलिस सर्कल के अंतर्गत प्रसाद कॉलेज के पास हुआ.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई. सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया.

सभी मृतक बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू के रूप में की गई है. घायलों के नाम जीतू शर्मा, मीना देवी और युग शर्मा हैं.

शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस ने घटना में जांच शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!