हेलीकॉप्टर दुर्घटना: जनरल बिपिन रावत के सुरक्षाकर्मी रहे नायक जितेंद्र कुमार की अंत्येष्टि मध्य प्रदेश में हुई

Naik Jitendra Kumar
The Hindi Post

भोपाल | भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के साथ तमिलनाडु में 8 दिसंबर को हुई दुर्घटना में शहीद हुए नायक जितेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के उनके गांव में रविवार को किया गया। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे, जो जनरल रावत के सुरक्षाकर्मियों में से एक थे।

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सीडीएस, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और नायक जितेंद्र कुमार सहित अन्य 10 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव धमंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुमार की पत्नी सुनीता वर्मा को सरकारी नौकरी दी जाएगी, राज्य सरकार उनके बच्चों – एक बेटी और एक बेटे को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करेगी।

चौहान ने रविवार को कुमार को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, “नायक जितेंद्र कुमार की पत्नी सुनीता वर्मा को सरकारी नौकरी दी जाएगी और शहीद के नाम पर एक स्कूल का नाम रखा जाएगा और शहीद का स्मारक भी बनाया जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को तिरंगे में लिपटे कुमार का पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज हवाईअड्डे पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्राप्त किया गया।

उनके पार्थिव शरीर को धामंडा गांव ले जाने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!