कुनिका सदानंद का बड़ा खुलासा: जिंदगी में रहे 6 रिश्ते, दो शादियां भी शामिल

The Hindi Post

62 साल की अभिनेत्री का खुलासा – “मेरा 6 मर्दों संग रहा है रिश्ता…”

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 19’ की पूर्व प्रतियोगी कुनिका सदानंद अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ की परतों को खोलते हुए बताया कि उनके जीवन में कुल 6 पुरुष रहे हैं, जिनमें दो शादियां, दो लिव-इन रिलेशनशिप और दो सामान्य रिश्ते शामिल हैं.

शादियों का कड़वा अनुभव

फिल्म अभिनेत्री कुनिका सदानंद / (फोटो क्रेडिट : सोसल मीडिया / इंस्टाग्राम / @iam_kunickaasadanand)

कुनिका ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उस वक्त वह काफी कम उम्र की और नासमझ थीं. एक एयरफोर्स ऑफिसर के आधुनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुनिका की शादी एक पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुई थी, जहां उन्हें सख्त रीति-रिवाजों और घूंघट के बीच रहना पड़ा. वहीं, उनकी दूसरी शादी अमेरिका निवासी विनय लाल से हुई, लेकिन वहां भी खुशी न मिलने के कारण उन्होंने तलाक ले लिया. इस शादी से उनका एक बेटा, अयान है.

इससे पहले एक इंटरव्यू में कुनिका ने कहा था, “मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक या शर्म नहीं है कि 1993 में मैं और कुमार सानू रिलेशनशिप में थे. उस दौरान वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे. हमारा साथ जब तक रहा, वह एक खूबसूरत दौर था. अब हमारे अलग होने को 25 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है . सानू जी अपनी नई शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. हम आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और मुझे उस रिश्ते को लेकर कोई पछतावा नहीं है. मेरे लिए वह अब एक बंद अध्याय है और मैं अपनी सिंगल लाइफ में पूरी तरह संतुष्ट और खुश हूं.”

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!