एक्टर-डांसर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी…
Photo: Social Media
एक्टर-डांसर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी…
अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद अब कानूनी और धार्मिक मोड़ ले चुका है. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने इस गाने में कथित अश्लीलता को लेकर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया है.
इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाते हुए अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, निर्देशक किरण कुमार और निर्माता वेंकट के. नारायण सहित पूरी टीम को समन भेजकर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था.
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के इस गाने की कोरियोग्राफी और हिंदी बोल (लिरिक्स) को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से ‘वल्गर’ और आपत्तिजनक बताया जा रहा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सख्त हस्तक्षेप के बाद निर्माताओं ने इस गाने को यूट्यूब और अन्य सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है.
चौतरफा घिरने के बाद नोरा फतेही ने इस पूरे विवाद का ठीकरा फिल्म के मेकर्स पर फोड़ा है. अभिनेत्री का दावा है कि उन्हें गाने के बोल और इसके फिल्मांकन को लेकर अंधेरे में रखा गया था. नोरा ने स्पष्ट किया कि वह इस ‘वल्गर’ कंटेंट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.
Hindi Post Dot In
