आतंकियों की मदद करने का आरोपी नदी में कूदा, हुई मौत, वीडियो आया सामने
फोटो: आईएएनएस
श्रीनगर | 23 वर्षीय इम्तियाज अहमद पर आरोप है कि उसने आतंकवादियों की मदद की थी. इम्तियाज की मौत हो गई है. पुलिस को उसका शव मिला है. वह सुरक्षा बलों से बचने के चक्कर में नदी में कूद गया था. डूबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने इम्तियाज अहमद को शनिवार को पकड़ा था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने (पुलिस को) बताया था कि उसने कुलगाम के तंगमर्ग में जंगल में छिपे आतंकवादियों को खाना और रसद पहुंचाया था.
यह भी पढ़े – मशहूर भारतीय क्रिकेटर को जान से मारने की धमकी, भाई ने दर्ज कराई FIR
यह भी पढ़े – ‘हाउस अरेस्ट’ वायरल अश्लील वीडियो को लेकर अभिनेता एजाज खान को ……
सूत्रों ने बताया कि इम्तियाज इस बात पर सहमत हो गया था कि वो सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का ठिकाना दिखाएगा. रविवार सुबह, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम उस ठिकाने पर छापा मारने के जा रही थी. इम्तियाज साथ में था. अचानक वह भाग निकला और वेशॉ नदी में कूद गया.
– Imtiaz Ahmad from Tangimarg, Kulgam
– Confessed to aiding terrorists
– Armed forces asked him to lead them to a terrorist hideout
– While en route, he jumped into the Vishwa River and drownedDeath over loyalty to country. That, my friends, is called Jihad. pic.twitter.com/yyGYZuNlMH
— Indian Right Wing Community (@indianrightwing) May 4, 2025
“इस दौरान ड्रोन कैमरा से रिकॉर्डिंग की जा रही थी. इम्तियाज के भागने का क्षण भी कैमरे में कैद हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि इम्तियाज नदी में कूदने के बाद तैरने की कोशिश करता है लेकिन तेज धारा उसे बहा ले जाती है और वह डूब जाता है. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ है.”
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इम्तियाज अहमद की मौत में साजिश का आरोप लगाया है.
IANS/Hindi Post Web Desk
