उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग……, VIDEO

Mahakaleshwar Temple Fire (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

सोमवार दोपहर (05 मई) को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, महाकालेश्वर मंदिर के कंट्रोल रूम की छत पर बैटरी फटने से आग लगी थी. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है पर आग की लपटें दूर से दिख रही थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और इसके कुछ समय बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिल गई. घटना के तुरंत बाद ही महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था और स्थिति सामान्य होने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!