फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से मशहूर बाल कलाकार समेत दो भाइयों की मौत, मां भी टीवी एक्ट्रेस, पिता बोले- “उनकी…..”

Fire (4)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से मशहूर बाल कलाकार समेत दो भाइयों की मौत, मां भी टीवी एक्ट्रेस, पिता बोले- “उनकी…..”

 

राजस्थान के कोटा में एक फ्लैट में आग लगने से दो बच्चों की जान चली गई. मृतकों की पहचान वीर शर्मा और उनके बड़े भाई शौर्य शर्मा के रूप में हुई है. वीर एक बाल कलाकार थे. उनकी मां रीता शर्मा भी अभिनेत्री हैं.

आग लगने की यह घटना शनिवार देर रात की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी. उस समय दोनों बच्चे घर में अकेले थे. शर्मा परिवार दीपश्री नामक इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर निवास करता हैं. पुलिस के अनुसार, जब आग लगी तब वीर और शौर्य दोनों सो रहे थे और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. घर में धुंआ भर गया था.

पड़ोसियों ने जब अपार्टमेंट से धुंआ निकलते हुए देखा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों को बचाने की कोशिश की. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वीर ने धार्मिक धारावाहिक वीर हनुमान में लक्ष्मण का किरदार निभाया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

मृतक बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में एक कोचिंग में शिक्षक हैं. घटना की रात वह एक भजन कार्यक्रम में गए हुए थे. जबकि उनकी पत्नी रीता जो कि एक अभिनेत्री हैं वह मुंबई में थी.

पुलिस अधीक्षक तेजस वाणी गौतम के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. उन्होंने आगे बताया कि ड्रॉइंग रूम जलकर खाक हो गया है जबकि घर के अन्य कमरों में जलने के निशान हैं.

बच्चों के पार्थिव देह उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार की इच्छा अनुसार, बच्चों की आंखों को दान कर दिया जाएगा.

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत मुदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी. वीर को टीवी सीरियल्स – श्रीमद रामायण और वीर हनुमान में निभाए गए अपने किरदार के लिए जाना जाता है.

 

Hindi Post Web Desk (Inputs: IANS)


The Hindi Post
error: Content is protected !!