पाकिस्तान: CM के साथ बदसलूकी, जमकर हुई मारपीट, सामने आया VIDEO
पाकिस्तान: CM के साथ बदसलूकी, जमकर हुई मारपीट, सामने आया VIDEO
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यह मारपीट पंजाब विधानसभा (पाकिस्तान) परिसर के अंदर हुई. उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी हुई. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब असेंबली में घुस रहे हैं. इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, तभी उनके साथी फतेह उल्लाह बुर्की बीच में आ जाते हैं.
इसके बाद अफरीदी ने बयान जारी कर कहा- “कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा काम नहीं करती है. यह सीधे-सीधे मार्शल लॉ जैसा व्यवहार है. पाकिस्तान में लोकतंत्र खतरे में है.”
गार्ड अफरीदी के प्रतिनिधि बुर्की के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें धक्का देकर विधानसभा से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. हालांकि, अन्य अधिकारियों के बचाव में आने के बाद बुर्की को छोड़ दिया जाता है. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई है.
🚨🇵🇰 #BreakingNews पंजाब असेंबली में झड़प 🔥
पाकिस्तान में पंजाब असेंबली के भीतर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि पेशावर के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि सुहैल अफरीदी को सुरक्षा कर्मियों ने धक्का देकर, मारपीट कर और अपमानित करते हुए सदन से बाहर निकाला।
🔹 घटना के दौरान असेंबली… pic.twitter.com/tzfu28wlTp— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) December 26, 2025
पाकिस्तान के पंजाब में मुस्लिम लीग नून की सरकार है और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज वहां मुख्यमंत्री हैं. वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी – इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्य है.
घटना के बाद अफरीदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लाहौर में हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है. उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. उनका कहना था कि पंजाब में एक नकली सरकार है जो सिर्फ एक पार्टी को डराने और धमकाने में लगी है.
उन्होंने बताया कि चक्री और मंडी बहाउद्दीन में हमारे कार्यकर्ताओं के रास्ते रोके गए. उनके वाहन रोक दिए गए. कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और सांसदों के साथ भी बदसलूकी हुई.
अफरीदी 1 महीने पहले 28 नवंबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे. तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी. पुलिस ने उनके बाल खींचे थे और जमीन पर गिरा दिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CM सोहेल अफरीदी पर हमले की कार्रवाई सेना के आदेश पर की गई. अफरीदी जिस समय जेल पहुंचे थे वहां भारी सुरक्षा तैनात थी और PTI समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी. उनके पहुंचने से हालात और बिगड़ गए थे.
Hindi Post Dot In