कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शेयर की अपनी मेहंदी कार्यक्रम की तस्वीरें
यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ द्वारा शेयर की गई
अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने रविवार को अपनी मेहंदी कार्यक्रम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
दोनो ने फ़ोटो का कैप्शन लिखा, “मेहंदी ता सजदी जे नचे सारा टब्बर (परिवार)!”




फ़ोटो शेयर होने के थोड़े ही देर में वायरल हो गई। चार घंटे में कटरीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को 36 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके थे।
एक दिन पहले, कटरीना ने अपनी और विक्की की हल्दी सेरेमनी की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर साझा की थी। यह तस्वीरें भी बहुत पसंद की गई थी। इन तस्वीरों को 75 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिले थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने इस सेलिब्रिटी कपल को बधाई दी थी और उनके सुखी भविष्य की कामना की थी। बधाई देने वालो में अग्रणी रही थी अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, श्वेता बच्चन, वाणी कपूर, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा।
शादी की तस्वीरों को लाखों लोगों ने पसंद किया था। कटरीना द्वारा साझा की गई शादी की तस्वीरों को एक करोड़ से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया।
9 दिसंबर को, विक्की और कटरीना शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनो की शादी हिंदू रीति रिवाज़ों के अनुसार हुई।
शादी की रस्में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा होटल सवाई माधोपुर (राजस्थान) में संपन्न हुई थी। शादी में परिवार के निकट संबंधी, दोनो के दोस्त और बॉलीवुड के नामी गिरामी लोग शामिल हुए थे।
ऐसा कहा जाता है कि विक्की और कटरीना ने दो साल डेट की और उसके बाद उन्होंने शादी की।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
