कश्मीर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2आतंकवादी मारे गए

Army IANS

प्रतीकात्मक इमेज (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी रविवार को दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सम्बोरा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और घेराबंदी की, जहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने गोलीबीरी शुरू दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अवंतीपोरा में हुए मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। जांच जारी है।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!