कानपुर हिंसा: पुलिस ने जारी की 40 संदिग्ध बलवाइयों की तस्वीर

Kanpur Violence (2)
The Hindi Post

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस को तमाम वीडियो और तस्वीरें मिली है जिनके आधार पर अब वो पथराव करने वालों की पहचान करने में लगी हुई है.

इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को 40 ऐसे लोगों की तस्वीरें जारी की जो तीन जून को हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल थे. इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इनमें दिख रहे लोग पत्थर चलते हुए नजर आ रहे है. यह पुलिस के लिए एक मजबूत साक्ष्य का काम करेगा. पुलिस के अनुसार, पत्थरबाजी करने वाले सभी युवा है और इनकी उम्र 25 वर्ष से कम है.


कौन है नूपुर शर्मा जिनके बयान के बाद तीन देशों ने भारतीय राजदूतों को भेजा समन?


विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इन पत्थरबाजों की सुचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखने का एलान किया है. पुलिस ने एक नंबर भी जारी किया है जिसपर फोन करके इन लोगों के बारे में जानकारी दी सकती है. यह नंबर है – 9454403715

इसके अलावा, पुलिस ने कानपुर हिंसा के मामले में सोमवार को 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 38 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है. पकड़े हुए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

जिस एरिया में पत्थरबाजी हुई थी वहां का पुलिस अधिकारी लगातार दौरा कर रहे है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानपुर शहर में यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!