कौन है नूपुर शर्मा जिनके बयान के बाद तीन देशों ने भारतीय राजदूतों को भेजा समन?
नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित विवादित बयान दिए जाने के बाद तीन देशों (कतर, कुवैत, ईरान) ने भारतीय राजदूतों को समन भेजा है. बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली यूनिट के मीडिया इन-चार्ज नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.
पर कौन है नूपुर शर्मा? नूपुर शर्मा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है. उन्होंने लॉ की भी पढाई की है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की थी.
स्टूडेंट लीडर के तौर पर उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. उस साल नूपुर दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट का चुनाव जीती थी.
साल 2015 में नूपुर दिल्ली विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के सयोजक अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थी. नूपुर 31,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थी.

वो भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रमुख चेहरा रही है. साल 2017 में दिल्ली प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी ने नूपुर को (बीजेपी की दिल्ली यूनिट का) प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया था.
2020 में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नूपुर शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया था.
भारत सरकार ने रविवार को ही साफ कर दिया कि पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान सरकार के विचार नहीं है. कतर ने (भारत में) सत्तरूढ़ दल की अपने अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई का स्वागत किया है.
वही नूपुर शर्मा ने भी अपना बयान वापस ले लिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
