कानपुर हिंसा: शहर काजी बोले – अगर बुलडोजर चला तो कफन बांध कर निकलेंगे लोग

Kanpur (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है. यह 12 लोग भी पुलिस को मिले वीडियो और तस्वीरों से चिन्हित हुए है. अब तक इस मामले में 50 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों की अवैध संपत्ति भी चिन्हित की है. ऐसा माना जा रहा है कि इन अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चल सकता है. हालाँकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है. पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कानपुर हिंसा के बाद अपने बयान में कहा था कि बलवाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उनकी संपत्ति जब्त या ध्वस्त कर दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कानपुर शहर काजी मौलाना अब्दुल कद्दुस का एक बयान सामने आया है जिसमें वो कह रहे है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध कर बाहर भी निकल आएंगे.

एक सवाल का जवाब देते हुए शहर काजी ने कहा कि, “… अगर इस तरह का कोई कदम उठाया गया (बुलडोजर चलने वाला) तो सर पर कफन बांध कर निकल भी आएंगे लोग मैदान में… ज्यादा दिन इंतज़ार नहीं कर पाएंगे. सब्र की इन्तहा हो रही है. अगर यह ही होना है तो फिर ठीक है… कानून को तो तोड़ते नहीं है हम न ही हमने कानून को कभी तोड़ा है.. यह तो हक है.. ठीक है फिर मरने के लिए निकले आ रहे है हम लोग.. मारो हमे.. सर पर कफन बांध कर निकल पड़ेगे फिर… जब हमको रहने नहीं देना.. हमारे बच्चो को पकड़ना.. उनको गिरफ्तार करना.. उनके साथ जुल्म करना.. घर तोड़ देना.. तो फिर ठीक है तो फिर मरने के लिए तैयार है हम.. सर पर कफन बांध लेंगे.. तोड़िये आप जिसका मकान तोड़ना हो.. उसके लिए हम तैयार है.”

वही पुलिस ने कल यानि सोमवार को पत्थरबाजी में शामिल रहे 40 आरोपियों की तस्वीर जारी की थी और एक फोन नंबर भी जारी किया था जिसपर कॉल करके इन आरोपियों की बारे में जानकारी दी जा सकती है. पुलिस ने कहा था कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

दरअसल, मुस्लिम समाज के लोगों में पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ गुस्सा है. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी. हालाँकि जब बीजेपी ने नूपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया था तो उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!