उपद्रवियों ने ट्रेन पर किया पथराव, टूटे शीशे, मचा हड़कम्प, बंद करनी पड़ी….
उपद्रवियों ने ट्रेन पर किया पथराव, टूटे शीशे, मचा हड़कम्प, बंद करनी पड़ी….
यूपी के कानपुर में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पर पथराव हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेन अहमदाबाद से बिहार के दरभंगा जा रही थी. पथराव होने से दहशत फैल गई.
यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन भीमसेन के आउटर सिग्नल पर रुकी थी. पथराव होने से इंजन का शीशा टूट गया जिसके चलते ट्रेन के चालक को विंडो (इंजन की) को बंद करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन पर पथराव कुछ अज्ञात लोगों द्वारा किया गया था. ट्रेन ड्राइवर ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद आरपीएफ एक्शन में आ गई.
आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आरपीएफ पोस्ट ने भीमसेन स्टेशन मास्टर की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.
अच्छी बात यह रही कि पथराव की इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. आरोपियों के पकड़ने का प्रयास जारी है.
Hindi Post Web Desk
