कन्नौज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने लड़की की बुआ को किया गिरफ्तार

Nawab Singh And Lady Kannauj (1) (1) (1)
The Hindi Post

कन्नौज | यूपी के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यादव अभी जेल में बंद है. अब पुलिस के अनुसार, उनके हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने अब पीड़िता की बुआ को कन्नौज के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस बुधवार को साजिशकर्ता बुआ को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेने की अपील करेगी.

कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया, “12 अगस्त की रात लगभग 1.30 बजे एक कॉल आया था जिसमें लड़की ने बताया कि उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की गई. सूचना का तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर 112 और थाने की पुलिस पहुंची थी. मौके से लड़की को बरामद किया गया था. अभियुक्त नवाब सिंह यादव आपत्तिजनक स्थिति में थे जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया था. इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. उसी दिन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.”

उन्होंने बताया, “उस समय मौके पर लड़की की बुआ भी मिली थी जो शुरुआत में जांच में सहयोग कर रही थी. इसके बाद जब लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तो बुआ ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की. अगले दिन जब लड़की के माता-पिता आए तो उन्होंने यह भी बताया कि इतनी बड़ी घटना होने पर लड़की की बुआ ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी. उन्होंने भी लड़की की बुआ पर आरोप लगाए. इसके बाद जब बुआ को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया तो वह फरार हो गई. यह महिला तब से लगातार वांछित चल रही थी.”

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया, “महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमे मोर्चे पर तैनात थी. दिल्ली-एनसीआर में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. फिर सूचना मिली कि आरोपी महिला कन्नौज वापस लौट आई है. बुधवार को कन्नौज पुलिस ने तिर्वा थाना क्षेत्र से महिला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले 5-6 सालों से जानती है. महिला के नवाब सिंह यादव के साथ शारीरिक रिश्ते भी रहे हैं. 11 अगस्त को नवाब सिंह ने महिला को बुलाया था. महिला ने नवाब सिंह को बताया था कि वह लखनऊ में है और साथ में उसकी भतीजी भी है. इसके बाद इन दोनों को बुलाया गया. महिला रात में नवाब सिंह के कॉलेज पहुंची थी, जहां पर दुष्कर्म की घटना हुई.”

उन्होंने यह भी बताया, “घटना के बाद लड़की ने पुलिस को फोन किया था. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई. महिला ने यह भी बताया कि जब वह मेडिकल जांच के लिए गई थी तब अभियुक्त नवाब सिंह के भाई ने उसे प्रलोभन दिया था कि अगर वह बयानों से पलट जाए और मेडिकल जांच नहीं हो तो रुपए दिए जाएंगे. साथ ही कुछ अन्य लोगों के नाम लेने को भी कहा था ताकि जांच की दिशा मोड़ी जा सके.”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!