कचरे के ढेर पर मिले सैंकड़ों मृत गायों के सड़े-गले शव, VIDEO हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है मामला ?

Jaisalmer cow death case 2

वायरल वीडियो से लिया गया स्कीनग्रैब

The Hindi Post

कचरे के ढेर पर मिले सैंकड़ों मृत गायों के सड़े-गले शव, VIDEO हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है मामला ?

 

राजस्थान के जैसलमेर से गोवंश के प्रति क्रूरता और प्रशासनिक लापरवाही की एक बेहद विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर रामगढ़ मार्ग पर स्थित नगर परिषद के कचरा डंपिंग यार्ड में 500 से अधिक गायों के सड़े-गले शव खुले में बिखरे मिले. इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय जनता और गो-प्रेमियों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

आरोप है कि नगर परिषद के अधिकृत मृत पशु हड्डी ठेकेदार गोपाराम ने इन बेसहारा गायों के शवों का सम्मानजनक निस्तारण करने के बजाय उन्हें खुले में सड़ने के लिए छोड़ दिया. यह सच तब सामने आया जब शनिवार को कुछ गो-प्रेमी उस तरफ गए और इस बदहाली का वीडियो बना लिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने तुरंत तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है. वहीं, नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

गो-प्रेमियों का कहना है कि मंचों से गौ-रक्षा के बड़े दावे करने वाले नेताओं और अधिकारियों की पोल इस घटना ने खोल दी है. फिलहाल, प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए यार्ड से शवों को हटाकर उनका निस्तारण शुरू कर दिया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!