24 घंटे के अंदर इजराइल ने किया तीसरा बड़ा शिकार ! लारीजानी के बाद अब इस बड़े चेहरे को ढेर करने का किया दावा, कहा- “आज……”

Iran Israel Flag (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

24 घंटे के अंदर इजराइल ने किया तीसरा बड़ा शिकार ! लारीजानी के बाद अब इस बड़े चेहरे को ढेर करने का किया दावा, कहा- “आज……”

 

तेल अवीव |  इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है. उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब मारे गए. इजरायली रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने काट्ज का बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. हालांकि, ईरान ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

कार्ट्ज ने कहा है कि बुधवार को ‘बड़े सरप्राइज’ मिलने की उम्मीद है. मीडिया आउटलेट, ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने इजराइल काट्ज के बयान के हवाले से बताया कि ईरान के खुफिया मंत्री, इस्माइल खतिब, बीती रात तेहरान में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए; उन्होंने यह भी कहा कि आज “बड़े सरप्राइज” मिलने की उम्मीद है.

ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

उन्होंने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, “आज के दिन, सभी मोर्चों पर बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है, जिससे ईरान और लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज हो जाएगी.”

उन्होंने कहा, “ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है. ईरान के खुफिया मंत्री खतिब को भी बीती रात मार गिराया गया.”

काट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “आईडीएफ को किसी भी शीर्ष ईरानी अधिकारी को (मार गिराने) का अधिकार दे दिया है… जिसके लिए अब किसी अतिरिक्त मंजूरी की जरूरत नहीं होगी.”

इससे पहले इजरायली मीडिया ने सूत्रों के आधार पर खतिब के मारे जाने की जानकारी दी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान पर हुए हालिया हवाई हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब को निशाना बनाया गया.

साथ में ये भी कहा था कि इस ऑपरेशन के नतीजों का अभी आकलन किया जा रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में क्या नुकसान हुआ या लक्ष्य सफल हुआ या नहीं.

एक दिन पहले ही इजरायल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई थी.

IANS

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा, आईडीएफ हमले में मारे गए ईरान के खुफिया मंत्री खतिब


The Hindi Post
error: Content is protected !!