चीन जा रहे थे रूसी जहाज… अचानक लिया यू-टर्न, भारत की ओर मुड़े… इसकी क्या वजह ?

Ship Oil ChatGPT Image Mar 18, 2026, 07_04_59 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

चीन जा रहे थे रूसी जहाज… अचानक लिया यू-टर्न, भारत की ओर मुड़े… इसकी क्या वजह ?

 

रूसी कच्चे तेल (Russian Crude Oil) के आयात से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की ओर जा रहे कई रूसी तेल टैंकरों ने दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न ले लिया है और अब वे तेजी से भारत की ओर बढ़ रहे हैं.

दरअसल, अमेरिका द्वारा भारत को रूस से तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति देने के तुरंत बाद भारतीय रिफाइनरियों ने अपनी खरीद को दोगुना कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, केवल एक सप्ताह के भीतर भारत ने रूस से 30 मिलियन बैरल तेल की भारी खरीदारी की है. इससे देश में संभावित ऊर्जा संकट और गैस किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी.

जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, कम से कम सात टैंकरों ने अपना रास्ता चीन से बदलकर भारत की ओर कर लिया है. इनमें से एक टैंकर 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है, जबकि ‘ज़ूज़ू एन.’ (Zuzu N.) नामक टैंकर के 25 मार्च को सिक्का पोर्ट (गुजरात) पहुंचने का अनुमान है.

अमेरिका की इस छूट के बाद अब जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देश भी रूसी तेल की खरीदारी शुरू कर सकते हैं. इससे वैश्विक बाजार में रूसी तेल की मांग बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है. फिलहाल, भारत की सभी प्रमुख रिफाइनरियां इस समय कच्चे तेल के बाजार में बेहद सक्रिय हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!