यूएई से भारत आया ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’, इतने मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है इस पर
भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर 'जग लाडकी' / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
युद्ध के बीच राहत! हॉर्मुज की लहरों को चीरते हुए सुरक्षित मुंद्रा पहुंचा ‘जग लाडकी’, 80,886 मीट्रिक टन लदा था…….
मुद्रा | यूएई से चला भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’ बुधवार को भारत पहुंच गया. इसने गुजरात में अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंद्रा पोर्ट पर डॉक किया है. इस टैंकर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्राप्त लगभग 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल है, जिसे फुजैराह बंदरगाह पर लोड किया गया था. इस 274.19 मीटर की लंबाई और 50.04 मीटर की चौड़ाई वाले टैंकर का डेडवेट टन भार लगभग 164,716 टन और ग्रॉस टन भार लगभग 84,735 टन है.
फुजैराह बंदरगाह, मध्य पूर्व में मौजूद उन गिने चुने बंदरगाहों में से एक है, जो कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर स्थित है. ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के कारण फारस की खाड़ी में मौजूद यह संकरा रास्ता प्रभावित है और इससे विश्व के कुल कच्चे तेल का 20 प्रतिशत का आवागमन होता है. मुंद्रा स्थित अदाणी पोर्ट्स में इसका आगमन कच्चे तेल के भारी आयात को संभालने में इस सुविधा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है. यह डिलीवरी एक प्रमुख रिफाइनरी के लिए सहायक है जो परिचालन बनाए रखने और क्षेत्र में आपूर्ति में व्यवधान के दौरान भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे शिपमेंट पर निर्भर करती है.
#WATCH : An Indian-flagged crude oil tanker, Jag Laadki, has arrived at Adani Ports’ Mundra terminal in Gujarat, carrying around 80,886 metric tonnes of crude oil sourced from the United Arab Emirates. pic.twitter.com/ACOdOEVpmY
— upuknews (@upuknews1) March 18, 2026
अदाणी पोर्ट्स मुंद्रा ने पोत जग लाडकी को सुरक्षित रूप से लंगर डालने और भारत की महत्वपूर्ण ऊर्जा लाइनों की सुरक्षा में समुद्री समन्वय प्रदान किया है. ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के बीच केंद्र सरकार लगातार देश की निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है. इससे पहले शिवालिक और नंदा देवी दो एलपीजी लदे जहाज भारत पहुंच चुके हैं. इसमें शिवालिक ने भी मुद्रा पोर्ट पर सोमवार को डॉक किया था. वहीं, नंदा देवी ने कंडला पोर्ट के पास स्थित वडीनार पोर्ट पर डॉक किया था.
वडीनार पोर्ट, गुजरात में कच्छ की खाड़ी के पास स्थित एक प्रमुख ऑफ-शोर ऑयल टर्मिनल है, जो दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (पूर्व में कांडला पोर्ट) का हिस्सा है. शिवालिक और नंदा देवी दोनों में 92,700 टन के करीब एलपीजी थी, जिसमें शिवालिक में 46,000 टन से ज्यादा और नंदा देवी में 47,000 टन से ज्यादा एलपीजी थी.
IANS
यूएई से भारत आया ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी’, मुंद्रा पोर्ट पर किया डॉक
