IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के चोरी हुए बैट, पैड्स और अन्य सामान बरामद, चोर पकड़े गए

David Warner (2) (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के चोरी हुए बैट, पैड्स, ग्लव्स और अन्य सामान बरामद हो गया है. ये चीजें कुछ दिन पहले बेंगलुरु से दिल्ली की यात्रा के दौरान चोरी हो गए थे. दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की.

हालांकि अभी पूरा सामान बरामद नहीं हुआ है. पर जितना भी सामान मिला हैं उससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली होगी.

वार्नर ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी साझा करते हुए बरामद सामान दिखाया और लिखा, “उन्होंने दोषियों को पकड़ लिया है लेकिन अब भी कुछ सामान लापता है.”

दिल्ली के कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले यह खबर आयी थी कि कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लाखों रुपये के बल्ले और अन्य सामान यात्रा के दौरान चोरी हो गया था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलकर राजधानी लौटने के बाद दिल्ली के खिलाड़ियों को पता चला कि 16 बल्ले, पैड्स, शूज, थाई पैड्स और दस्ताने खिलाड़ियों के किट बैग्स से बेंगलुरु से दिल्ली की यात्रा के दौरान चोरी हो गए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मैच खेलने के बाद लौटने पर खिलाड़ियों को जब किट बैग मिले तब उन्हें इस घटना का पता चला. उन्होंने फ्रेंचाइजी अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी जिन्होंने तुरंत आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई.

ऐसा माना जा रहा हैं कि चोरी हुए बल्ले कप्तान डेविड वार्नर,आलराउंडर मिशेल मार्श, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और यश धुल के थे.

आईपीएल इतिहास में इस तरह का यह पहला मामला हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!