IPL 2023: आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो बार तोड़ा स्टंप, BCCI को लाखों का नुकसान

Arshdeep Singh

Photo: Twitter/Shikhar Dhawan

The Hindi Post

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए. उन्होंने तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को क्लीन बोल्ड किया. पर इसमें सबसे खास बात ये रही कि अर्शदीप की घातक और तेज गति से की गई गेंदबाजी से स्टंप (मिडिल) टूट गए. ऐसा दो बार हुआ.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, LED स्टंप के एक सेट की कीमत करीब 24 लाख हैं.

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

अर्शदीप को आखिरी ओवर में 16 रन बचाने थे. उन्होंने सिर्फ दो रन देकर दो विकेट लिए. अर्शदीप की बेहतरीन बोलिंग से पंजाब किंग्स जीत गई.

इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से करारी शिकस्त दी. सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दो बार स्टंप टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!