आईपीएल-13 : सुपर किंग्स ने शेयर की धोनी, रैना की यूएई जाने की तस्वीर

Dhoni and Raina off to UAE for IPL 13 CSK Twitter (2)

फोटो साभार : ट्विटर

The Hindi Post

चेन्नई | भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी साथियों के साथ आईपीएल के 13वें सीजन के लिए शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना हुए। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी, रैना, गेंदबाजी सलाहकार लक्ष्मपति बालाजी और रवींद्र जडेजा की एक फोटो शेयर की है।

सुपर किंग्स ने 15 से 20 अगस्त तक चेन्नई में अपना कैम्प लगाया था। सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह निजी कारणों से टीम के साथ दुबई रवाना नहीं हो सके।

धोनी और रैना ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इन दोनों के संन्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिख भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और क्रिकेट में इनक दोनों के योगदान को सराहा।

आईपीएल का 13वां सीजन कोविड-19 के कारण इस साल यूएई में 13 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!