अंतिम सूची जारी, रोहित शर्मा-वीनेश फोगाट सहित 5 लोगों को मिलेगा खेल रत्न

Rohit-Sharma-ICC_640x320_800x400

फाइल फोटो / इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच लोगों को इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया जाएगा। यह खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार होगा कि पांच लोगों को खेल रत्न दिया जाएगा।

खेल अवार्ड-2020 की समिति ने शुक्रवार को रोहित, महिला पहलवान वीनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा।

खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवार्ड मिल चुका है।

वहीं ईशांत शर्मा सहित 27 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कारों की अंतिम सूची में से साक्षी मलिक और मीराबाई चानू के नाम हटा दिए गए हैं। इन दोनों के नामों की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की गई थी।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!