पाकिस्तानी नागरिक कर रहा था भारत में घुसपैठ.. फिर

BSF nabs Pakistani citizen trying to enter India through Gujarat (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

अहमदाबाद | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना बनासकांठा जिले की हैं.

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के नगरपारकर निवासी दया राम के रूप में हुई है.

बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के एक अधिकारी ने कहा कि जवानों ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा.

“जैसे ही वह बनासकांठा जिले में सीमा चौकी नदेश्वरी से भारत की तरफ अंदर आया उसे तुरंत पकड़ लिया गया.”

बीएसएफ पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हैं. गश्त बढ़ा दी गई हैं. गुजरात और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है.

एक बयान के मुताबिक, हाल के महीनों में सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थो की तस्करी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बीएसएफ ऐसी कई कोशिशों को नाकाम करने में सफल रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!