KGF Chaper 2 के ‘रॉकी भाई’ से प्रेरित होकर 15 वर्षीय लड़के ने फूंक डाला सिगरेट का पूरा पैकेट, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Rocky Bhai Twitter
The Hindi Post

हैदराबाद | फिल्म KGF चैप्टर 2 में ‘रॉकी भाई’ के किरदार से प्रेरित होकर हैदराबाद के एक 15-वर्षीय किशोर ने सिगरेट का एक पूरा पैकेट फूंक डाला. नतीजा यह हुआ कि लड़के को खांसी हो गई और साथ में ही गले में दर्द की शिकायत भी. उसकी तबियत इतनी ख़राब हुई कि उसको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

शहर के एक प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, सेंचुरी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने एक किशोर का सफलतापूर्वक इलाज किया है, जो केजीएफ फिल्म श्रृंखला के एक चरित्र ‘रॉकी भाई’ से प्रेरित होकर एक कि बाद एक सिगरेट पीता गया और गंभीर रूप से बीमार हो गया. लड़का इतना बीमार पड़ गया कि उसको तत्काल इलाज की जरूरत पढ़ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के राजेंद्रनगर के निवासी, 15 वर्षीय लड़के को सेंचुरी अस्पताल तब ले जाया गया, जब उसके माता-पिता को पता चला कि उसने केवल दो में तीन बार केजीएफ 2 फिल्म देखने के बाद लगातार धूम्रपान किया था। लड़के ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के दूसरे सप्ताह में फिल्म देखी और मुख्य किरदार ‘रॉकी भाई’ से प्रेरित हो गया था.

सेंचुरी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ रोहित रेड्डी पथुरी ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा: “किशोर आसानी से ‘रॉकी भाई’ जैसे पात्रों से प्रभावित हो जाते हैं. इस मामले में, यह युवा लड़का धूम्रपान करने लगा और एक पूरा पैकेट पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया. फिल्में हमारे समाज का एक अत्यधिक प्रभावशाली तत्व हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे धूम्रपान या तंबाकू चबाने या शराब का सेवन करने जैसे कार्यों को ग्लैमराइज न करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “किशोरों के माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस पर नजर रखें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं, और कौन से कारक उनके बच्चे के कृत्यों को प्रभावित कर रहे हैं. बाद में पछताने के बजाय, यह महत्वपूर्ण है कि माता-पिता धूम्रपान जैसे कृत्यों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भूमिका निभाएं.”

 

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!