कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका: रिपोर्ट

Police Depositphotos_24948199_S (1)

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

कैलिफोर्निया (अमेरिका) के मोंटेरे पार्क में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई हैं. इस घटना में कई लोगों की मौत की सूचना हैं.

गोलीबारी की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इलाके को घेर लिया गया हैं. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी हैं.

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शूटिंग की यह घटना रात 10 बजे (शनिवार रात – अमेरिका के समय के अनुसार) के बाद हुई. रिपोर्टस के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग, चीनी चंद्र नव वर्ष मना रहे थे.

रिपोर्टस के अनुसार, कम से कम 16 लोगों को गोली लगी हैं. अभी इस घटना में और जानकारी आना बाकी हैं. यह भी जानकारी नहीं हैं कि यह गोलीबारी किसने और क्यों की. पुलिस की जांच जारी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!