बम की धमकी के बाद मॉस्को-गोवा फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया, 11 दिनों में दूसरी घटना

airplane-gbaf2566f7_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर | Pixabay

The Hindi Post

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट को शनिवार को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ऐसा बम की धमकी के चलते किया गया.

हवाईअड्डे के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा हैं कि, “रूस के पर्म अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोवा जा रहे अजुर एयर के एक चार्टर्ड विमान में सुरक्षा को लेकर खतरा था. इसके बाद विमान को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया. विमान में दो शिशुओं और चालक दल के सात सदस्यों समेत कुल 238 यात्री सवार हैं.”

रिपोर्ट में आगे कहा गया हैं कि उड़ान, AZV2463 को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले डायवर्ट किया गया. विमान को गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर सुबह सवा चार बजे उतरना था.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!