“इंडिया पैसे लगा के चांद पर जा रहा है.. हम तो पहले से ही चांद पर है.. पाकिस्तान में न बिजली है न पानी..” चंद्रयान की सफलता पर बोला पाकिस्तानी युवक, वीडियो हो रहा जम कर वायरल
चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर चुका है. भारत की इस शानदार उपलब्धि पर हर कोई उसे बधाई दे रहा है. हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चंद्रयान-3 की खूब चर्चा हो रही है. अब पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स कहता हुआ दिख रहा है कि भारत चांद पर जाने के लिए पैसे खर्च कर रहा है, लेकिन हम तो पहले से ही चांद पर रहते है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में शख्स कहता है, “वो तो पैसे लगा के चांद पर जा रहे है न, हम तो आलरेडी चांद पर रह रहे है.. आपको नहीं पता?”
Pakistan’s reaction to #Chandrayaan3 success. Hilarious 😂#VikramLander #isroindia #MoonMission #PragyanRover #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/qVRIPjrgTt
— Vinod (@vinodgounder7) August 24, 2023
इसके बाद यह शख्स हंसता है और समझता है कि क्या चांद पर पानी है.. नहीं है.. तो इधर (पाकिस्तान) भी नहीं है.. क्या चांद पर गैस है.. नहीं है… तो इधर (पाकिस्तान) भी नहीं है.. वहां पर बिजली है… नहीं है.. इधर देखे यहां भी लाइट नहीं है…”.
यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस पे लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
