नेपाल में बड़ा हादसा: भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 की मौत

Bus falls into river in Nepal (1)
The Hindi Post

काठमांडू | नेपाल के तनहुं जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक भारतीय यात्री बस संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी. इस बस में 40 भारतीय सवार थे. बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 16 यात्री घायल है.

जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राया ने इस घटना की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में जा गिरी. बस नदी के किनारे पड़ी है.

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर नेपाल ट्रेंडिंग में है. सोशल मीडिया यूजर हादसे के वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं. वे लोगों के सुरक्षित होने की कामना कर रहे हैं.

Advertisement

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल और नेपाल की सेना मौके पर पहुंच गई है. नेपाल की सेना द्वारा राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है. लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 11.30 बजे हुई. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

ज्ञात हो कि पोखरा नेपाल का टूरिस्ट प्लेस है. नेपाल घूमने के लिए आने वाले लोग पोखरा जरूर आते हैं.

बताया जा रहा है कि सभी 40 लोग घूमने के सिलसिले में नेपाल आए थे. वही बस उत्तर प्रदेश के नंबर की है. माना जा रहा है कि बस में सवार लोग भी यूपी के रहने वाले होंगे.

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त के अनुसार, “नेपाल में हुई घटना के संबंध में हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में यूपी के कितने लोग थे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!