हवा में था प्लेन, भारतीय मूल के युवक ने कर दिया अटैक, यात्री का दबाया गला और फिर खूब चले लात-घूंसे…., VIDEO

Aeroplane Aircraft Plane AI Photo Depositphotos_824411642_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

वाशिंगटन | 21 साल के भारतीय मूल के एक युवक को फ्लाइट में सह-यात्री पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में फिलाडेल्फिया से मियामी जाते समय हुई.

आरोपी की पहचान ईशान शर्मा के रूप में हुई है. उसने कथित तौर पर एक सह-यात्री पर हमला किया. इस कारण शर्मा को आंख के पास चोट लगी जबकि पीड़ित कीनू इवांस को मामूली चोटें आईं. विमान के मियामी में उतरने के बाद ईशान शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मारपीट (किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ हानिकारक या अपमानजनक कृत्य) का आरोप लगाया गया.

इसके बाद मंगलवार को ईशान को कोर्ट में पेश किया गया जहां उस पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया. साथ ही उसे पीड़ित से संपर्क नहीं करने को कहा गया.

सुनवाई के दौरान शर्मा के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल ध्यान (मेडिटेशन) कर रहा था और शांत रहने की प्रैक्टिस कर रहा था जिसे पीड़ित इवांस ने खतरा समझ लिया.

वकील ने कहा, “मेरे मुवक्किल का धर्म ऐसा है जिसमें वह ध्यान कर रहा था. दुर्भाग्य से पीछे बैठे यात्री को यह पसंद नहीं आया.”

घटना का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शर्मा और इवांस एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए.

इसके अलावा, एक सह-यात्री को कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे जाने दो. रुको, उसे जाने दो, जबकि क्रू मेंबर कह रहा था कि सर, आपको बैठना होगा.

इस बीच, पीड़ित इवांस ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने अजीबोगरीब बातें कीं और उसे जान से मारने की धमकी दी.

 

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!