कबड्डी खिलाड़ी को पिल्ले ने काटा, तड़पकर हुई मौत
सांकेतिक तस्वीर
सभी बड़ी खबरें पढ़े हिंदी पोस्ट डॉट इन पर
यूपी के बुलंदशहर में एक कबड्डी खिलाड़ी का निधन हो गया है. मृतक का नाम बृजेश सोलंकी था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग ढेड़ महीने पहले बृजेश को एक पिल्ले ने काट लिया था. ऐसा तब हुआ था जब वह उसको नाली से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. मामूली घाव होने के कारण बृजेश ने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था. बताया जा रहा है कि बृजेश की मौत रेबीज के कारण हुई.
बृजेश के बड़े भाई संदीप ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि बृजेश कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए गया था. इस दौरान उसने देखा कि एक पिल्ला नाली में गिरा गया है. उसने उसे बचने की कोशिश की पर उसने बृजेश को काट लिया. इस बात को बृजेश ने गंभीरता नहीं लिया. उसने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया. हमने भी रेबीज बीमारी के बारे में नहीं सुना था.
संदीप ने आगे कहा कि मैंने डॉक्टर को बताया कि मेरा भाई पानी पीने से हिचक रहा है और डर रहा है. डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारे भाई को महीना दो महीना पहले किसी बंदर या किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था. तुम उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज या दिल्ली लेकर जाओ. बृजेश के भाई संदीप ने कहा कि मेरी मांग है कि सरकार हमें एक नौकरी दे क्योंकि हमारा भाई ही परिवार का अकेला कमाने वाला था.
ब्रजेश का मौत से पहले का एक वीडियो भ्ही सामने आया है जिसमें वह तड़पते हुए नजर आ रहा है. वीडियो देखकर हर कोई सिहर गया.
इलाज में देरी के कारण कबड्डी खिलाड़ी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो वीडियो सामने आया है उसमें ब्रजेश सोलंकी चारपाई पर लेटा हुआ दिख रहा है. वो तड़प रहा है. उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही है. आसपास लोग खड़े हैं. ब्रजेश में रेबीज के लक्षण साफ दिखाई दे रहे हैं. कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
