महातबाही ! ईरानी मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका ने गिराए 2200 किलो के कई बंकर बस्टर बम, निशाने पर……..

AMARICA ATTACK ON HORMUZ
The Hindi Post

महातबाही ! ईरानी मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका ने गिराए 2200 किलो के कई बंकर बस्टर बम, निशाने पर……..

 

हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने की लगातार मांग कर रहे अमेरिका ने ईरान पर इसी इलाके पास बड़ा हमला किया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के पास स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों पर अपने जखीरे के कुछ सबसे शक्तिशाली बमों से हमला किया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की कि उसने हॉर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर स्थित ईरान के मजबूत मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड (2200 किलो) के कई बंकर बस्टर बम गिराए हैं. इन 5 हजार पाउंड के बमों इस्तेमाल ऐसे लक्ष्यों पर हमला करने के लिए किया जाता है जो बहुत मजबूत हों या जमीन में बहुत गहराई तक दबे हों.

सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक बयान में कहा, “अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर स्थित ईरान की मजबूत मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड के कई ‘डीप पेनिट्रेटर’ गोला-बारूद का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया.”

यह बमबारी तब हुई जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा अपने देश पर छेड़े गए युद्ध के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. इसी जलमार्ग से दुनिया के तेल के जहाज गुजरते हैं.

अमेरिका का यह कदम तब आया, जब NATO समेत ज्यादातर सहयोगी देशों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की उस अपील को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने में मदद मांगी थी. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह यह जंग दुनिया की भलाई के लिए लड़ रहे हैं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!