भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता पुणे से लापता

Kedhar Jadhav (1)

Photo Credit: Instagram/kedarjadhavofficial

The Hindi Post

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता पुणे से लापता हो गए हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जाधव के पिता महादेव जाधव पुणे के कोथरूड इलाके से सुबह करीब 11.30 बजे से लापता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदार जाधव के परिवार ने अलंकार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Kedar Jadhavs father goes missing in Pune (1)

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल किए है जिसमें उन्हें आखिरी बार कर्वे नगर में देखा गया था.

केदार ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने कहा कि उनके पिता सुबह टहलने गए थे जिसके बाद मेमोरी लॉस (भूल जाने के कारण) के कारण कोथरुड इलाके में लापता हो गए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!