महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित व्यक्ति की मौत, देश का पहला मामला

covid-19-gf75013935_640
The Hindi Post

देश में कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 52 वर्षीय पुरुष, जो एक डायबिटीज का पेशेंट भी था, की हार्ट अटैक से पिम्परी चिंचवाड़ (पुणे) के एक अस्पताल में मंगलवार (दिसंबर 28) को मृत्यु हो गई थी। वह हाल में ही नाइजीरिया से लौट कर आए थे।

गुरुवार को इस व्यक्ति की रिपोर्ट आई जिससे उसके कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

महाराष्ट्र में गरुवार को 198 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 450 हो गई। इसमे से 190 मामले अकेले मुंबई में रिकॉर्ड किये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित लोगों में से 30 लोग हाल-फिलहाल विदेश से लौट कर भारत आए है और बाकी संक्रमित लोग इन लोगों के करीबी रिश्तेदार है।

अब मुंबई में ओमिक्रोन के कुल 327 मामले हो गए है। पुणे में 56 मामले है और ठाणे में 29

कोविड के मामलों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 5,368 नए मामले रिकॉर्ड हुए। बुधवार को 3,900 केस सामने आए थे। इस दौरान 22 लोगों की मौत भी हुई।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस मुंबई, पुणे और ठाणे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!