3 महीनों में भारत में कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज

covid-19-4908690_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 45,148 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 79,09,959 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। कुल मामलों में से 6,53,717 फिलहाल सक्रिय हैं, 71,37,228 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 से 480 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,19,014 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी की दर 90.23 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोनावायरस की लड़ाई में एक मील का पत्थर पार कर लिया है। 70 लाख से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 16,45,020 मामले दर्ज हो चुके हैं और 43,264 लोग इससे जान गंवा चुके हैं। इसके बाद स्थान आता है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 9,39,309 सैंपल की जांच हुई, जिसके बाद जांच की कुल संख्या 10,34,62,778 हो गई।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!